... क्षेत्र के विकास में भाजपा सरकार नाकाम -रश्मि आशीष सिंह

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


क्षेत्र के विकास में भाजपा सरकार नाकाम -रश्मि आशीष सिंह


तखतपुर(पत्रवार्ता.कॉम)काँग्रेस की तखतपुर विधायक प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह का मैराथन जनसंपर्क जारी है। क्षेत्र में लगातार घर- घर दस्तक के साथ रश्मि जनता का समर्थन हासिल कर रही हैं। 


गुरुवार को श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केकती, राजपुर, दैजा, बीजा, विचारपुर ,ढनढन, नगोई, खपरी ,लिदरी एवं कुंआ सहित 10 से ज्यादा बूथों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। इनके राज में क्षेत्र का विकास पिछड़ गया है। जनता मूलभूत सुविधाओं तक के लिए परेशान है। बीते चुनाव तीसरी बार सरकार बनाते हुए भाजपा सरकार ने कई वादे किये थे लेकिन उन्हें अब तक पूरा नही किया गया है। 


रश्मि ने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि जनता बदलाव के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इस बार उन्हें नेतृत्व करने का मौका दें, ताकि वो क्षेत्र का विकास में अपनी भागीदारी दे सकें। 




Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट