... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पाकरगांव हादसे पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेंगे 15-15 लाख,मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पाकरगांव हादसे पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेंगे 15-15 लाख,मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित।

 


रायपुर/जशपुर, टीम पत्रवार्ता,01 अक्टूबर 2026। 

पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मौत के मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने पाकरगांव हादसे की मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना में प्रथम दृष्टया सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्थलगांव विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक को निलंबित कर दिया गया है।

श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत संबंधी कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं का अनिवार्य रूप से पालन होना चाहिए। श्रमिकों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घायलों के उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल श्रमिकों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन को घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Post a Comment

1 Comments

Anonymous said…
Shri Amrit Sai is nilambit not Beck

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट