... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जंगल में मिले शव की हुई पहचान, पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, आरोपी फरार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जंगल में मिले शव की हुई पहचान, पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, आरोपी फरार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 27 सितंबर 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरगुम तुर्रापानी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव की पहचान बिमड़ा निवासी राजेश दास के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु हत्या से होने की बात सामने आने के बाद बगीचा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजेश दास अपने गांव से दूर तुर्रापानी के जंगल तक कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किसने की? बगीचा पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे ग्राम जुरगुम तुर्रापानी के जंगल में बकरी चरा रही मनियारो बाई ने पेड़ के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। एफआईआर में शव के सिर पर चोट के निशान और आसपास खून पाए जाने का उल्लेख है। 

शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल यानी हत्या से हुई मृत्यु बताया गया। इसके बाद बगीचा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। 

फिलहाल आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है और पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी है। राजेश दास जंगल तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, उसके साथ कौन था और हत्या के पीछे क्या वजह रही—इन तमाम बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। मामले की विवेचना निरीक्षक विक्रांत सोन के नेतृत्व में की जा रही है। 

एडिशनल एसपी ने कहा—जांच जारी

जशपुर जिले के एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि मामले में शव की पहचान हो चुकी है। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्या से होने का उल्लेख है। इसके आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट