... खबर पत्रवार्ता : गौरव पथ के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला, SDM समीर बड़ा के नेतृत्व में हुई सड़क की मार्किंग,कटेंगे 90 पेड़ ,बगीचा हाईस्कूल चौक से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू, विद्युत पोल शिफ्टिंग और नल-जल व्यवस्था को प्राथमिकता।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : गौरव पथ के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला, SDM समीर बड़ा के नेतृत्व में हुई सड़क की मार्किंग,कटेंगे 90 पेड़ ,बगीचा हाईस्कूल चौक से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू, विद्युत पोल शिफ्टिंग और नल-जल व्यवस्था को प्राथमिकता।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 11 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात के रूप में नगर पंचायत बगीचा में प्रस्तावित गौरव पथ अब जमीन पर आकार लेने लगा है। बारिश थमने के बाद सड़क चौड़ीकरण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रशासनिक अमला मौके पर उतरा और एसडीएम समीर बड़ा के नेतृत्व में सड़क की लाइनिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया।

हाईस्कूल चौक से तहसील चौक तक प्रस्तावित गौरव पथ के लिए सड़क के एलाइनमेंट और चौड़ीकरण की स्थिति को लेकर जमीनी स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। मौके पर तहसीलदार उमा सिंह, सीएमओ क्षितिज सिंह, उपअभियंता मुकेश दुबे सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

6-6 मीटर की सड़क, बीच में डिवाइडर

प्रस्तावित गौरव पथ में दोनों ओर 6-6 मीटर चौड़ी सड़क, बीच में करीब 2 फीट का डिवाइडर, दोनों ओर 1-1 मीटर फुटपाथ तथा 1.30 मीटर की नाली प्रस्तावित है। सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से बगीचा के प्रमुख मार्ग की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। वर्तमान में यह मार्ग लोक निर्माण विभाग की करीब 7 मीटर चौड़ी सड़क है। गौरव पथ के निर्माण के लिए नगर पंचायत को पीडब्ल्यूडी से एनओसी भी जारी हो चुकी है।

पोल शिफ्टिंग और नल-जल व्यवस्था पहली प्राथमिकता

गौरव पथ निर्माण से पहले सबसे बड़ी चुनौती सड़क के किनारे मौजूद विद्युत पोलों और नल-जल पाइपलाइन को लेकर है। प्रशासन ने विद्युत पोल शिफ्टिंग और नल-जल व्यवस्था को पहली प्राथमिकता में रखा है।

निर्माण कार्य शुरू होने से पहले संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर विद्युत पोलों को प्रस्तावित सड़क सीमा से हटाने तथा प्रभावित होने वाली नल-जल व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कवायद की जाएगी। इससे निर्माण के दौरान आम लोगों को बिजली और पेयजल से जुड़ी परेशानी न हो और सड़क निर्माण भी निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

करीब 90 पेड़ भी आएंगे जद में

हाईस्कूल चौक से तहसील चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में करीब 90 पेड़ों के प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि प्रशासन के मुताबिक सड़क का अंतिम एलाइनमेंट तय होने के बाद ही पेड़ों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

एलाइनमेंट के बाद साफ होगी वास्तविक स्थिति

एसडीएम समीर बड़ा ने बताया कि फिलहाल गौरव पथ के लिए सड़क मार्किंग का कार्य किया जा रहा है। सड़क का एलाइनमेंट निर्धारित होने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

सीएमओ क्षितिज सिंह ने कहा कि गौरव पथ नगर पंचायत बगीचा के लिए शासन का बड़ा प्रयास है। उन्होंने नगरवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि निर्माण के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा नगरीय निकायों के विकास कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। ऐसे में गौरव पथ की मार्किंग के साथ ही बगीचा में बहुप्रतीक्षित सड़क विकास की कवायद अब कागजों से निकलकर जमीन पर पहुंच गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने बताया कि बगीचा में गौरव पथ के निर्माण का कार्य अब प्रारंभ हो गया है आने वाले दिनों में इसका स्वरूप सबके सामने होगा उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट