... ब्रेकिंग जशपुर : पत्थलगांव में बवाल,भीड़ ने अमित पांडेय की कॉलर पकड़कर की खिंचाई, अग्रवाल समाज और फेसबुकिया एक्टिविस्ट आपस में भिड़े....पुलिस ने झूमाझटकी किया शांत...?

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : पत्थलगांव में बवाल,भीड़ ने अमित पांडेय की कॉलर पकड़कर की खिंचाई, अग्रवाल समाज और फेसबुकिया एक्टिविस्ट आपस में भिड़े....पुलिस ने झूमाझटकी किया शांत...?

 


पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,12 जुलाई 2026

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब फेसबुक एक्टिविस्ट अमित पांडे और अग्रवाल समाज के लोगों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई और भीड़ में लोगों ने अमित पांडेय का कॉलर पकड़कर उसकी खिंचाई कर दी।

मौके पर मौजूद एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल तथा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, अमित पांडे आदिवासी भूमि संबंधी शिकायत को लेकर कुछ आदिवासी महिलाओं के साथ पत्थलगांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किसी संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए वे महिलाओं के साथ पैदल थाना पहुंचे। इसी दौरान अग्रवाल समाज के लोग भी बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल गर्मा गया।

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि अमित पांडे द्वारा सोशल मीडिया पर समाज एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के संबंध में लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की जाती रही हैं, जिससे समाज में नाराजगी है। समाज की ओर से अंकित बंसल ने कहा कि इस संबंध में पहले भी आपत्ति जताई जा चुकी है।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार विवाद के दौरान कुछ समय के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि अमित पांडे के साथ आई कुछ आदिवासी महिलाओं ने उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय पत्रकारों ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्य के अधूरी या भ्रामक जानकारी साझा करना पत्रकारिता नहीं माना जा सकता। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार की जानकारी तथ्यों के आधार पर ही सार्वजनिक की जानी चाहिए।

एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को सामान्य कर दिया है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने सलाह दी है कि कोई भी कानून को हाथ में न लें जो भी शिकायत होगी उसपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट