... खबर पत्रवार्ता : IGKV पेपर लीक कांड का जशपुर कनेक्शन: प्रोफेसर सहित 6 गिरफ्तार, जशपुर का छात्र भी शामिल।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : IGKV पेपर लीक कांड का जशपुर कनेक्शन: प्रोफेसर सहित 6 गिरफ्तार, जशपुर का छात्र भी शामिल।

 


जशपुर/रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 24 अगस्त 2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड प्रोफेसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जशपुर निवासी छात्र अनुज मिंज भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग में पदस्थ प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। आरोप है कि उसने 17 अगस्त को आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्राप्त किए और 20 अगस्त को होने वाली कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लिफाफे से निकालने के बजाय उसमें सुई और नुकीले औजार से छेद कर मोबाइल से उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

बताया गया है कि आरोपी प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग अपने ही कॉलेज के छात्र अजय नायक को 11 हजार रुपये में बेची। इसके बाद प्रश्नपत्र अन्य छात्रों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल हो गया।

परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल करते हुए रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम और बिलासपुर में कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें योगेश सोनकेसरिया (प्रोफेसर), अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू शामिल हैं। अनुज मिंज जशपुर का निवासी बताया गया है और वर्तमान में दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सुजा और फेविकोल सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

मामले में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2008 की धाराओं 4, 5 और 10 तथा बीएनएस की धारा 316 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट