... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दूर हुई प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या ट्रांसफार्मर बदलने के बाद सुचारू ही विद्युत आपूर्ति मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दूर हुई प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या ट्रांसफार्मर बदलने के बाद सुचारू ही विद्युत आपूर्ति मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 09 जुलाई 2026/ 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

प्रेमनगर के रहवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराया था कि पूरे मोहल्ले में केवल एक ही ट्रांसफार्मर होने के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते घरों में लगे विद्युत उपकरण ठीक से संचालित नहीं हो पा रहे थे। वहीं, कुओं और बोरवेल की मोटरें भी बंद पड़ी थीं, जिससे पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था और लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई तथा लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया। 

समस्या के त्वरित निराकरण पर प्रेमनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई पहल से न केवल बिजली की समस्या दूर हुई, बल्कि पेयजल संकट से भी राहत मिली है। लोगों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान का उदाहरण बताया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट