... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर में पैसा लेते डॉ अग्रवाल के वायरल वीडियो से हरकत में जिला प्रशासन,कलेक्टर ने गठित की जांच टीम, CM हेल्पलाइन में हुई थी शिकायत,पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर में पैसा लेते डॉ अग्रवाल के वायरल वीडियो से हरकत में जिला प्रशासन,कलेक्टर ने गठित की जांच टीम, CM हेल्पलाइन में हुई थी शिकायत,पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 01 सितंबर 2026

जिला अस्पताल से जुड़े डॉ. धीरेंद्र अग्रवाल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अब प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। वायरल वीडियो में डॉ. अग्रवाल को कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से की गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जशपुर ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच टीम गठित की है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी.एस. जात्रा ने 1 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर जांच की स्थिति से अवगत कराया है।

पत्र में बताया गया है कि गठित जांच टीम द्वारा मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उपलब्ध दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य संबंधित तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद तय होगी कार्रवाई

CMHO जी.एस. जात्रा के अनुसार फिलहाल मामले की जांच प्रक्रियाधीन है। जांच पूरी होने के बाद जांच दल द्वारा प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद जांच में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मामले में वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच चल रही है, इसलिए अभी डॉ. अग्रवाल को दोषी ठहराना जल्दबाजी होगी। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है कि जांच टीम वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर क्या निष्कर्ष सामने रखती है।

बहरहाल इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद डॉ अग्रवाल समेत स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट