... खबर पत्रवार्ता : जशपुर की आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर बनीं ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जशपुर की आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर बनीं ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक।

 


नई दिल्ली, टीम पत्रवार्ता, 01 सितंबर 2026। 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की जिला पंचायत सदस्य एवं आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने आदिवासी समाज के Gen-Z युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष समिति का गठन किया है। इसी समिति में आशिका कुजूर को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

जमीनी स्तर पर सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में आशिका कुजूर शिक्षा, छात्र-युवा हितों, ग्रामीण विकास और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही हैं। युवाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने तथा उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

अभियान के तहत विशेष समिति देशभर के आदिवासी छात्रावासों तक पहुंचकर छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद करेगी। उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं और विचारों को सुना जाएगा तथा उनकी आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयकों और संबंधित प्रदेश अध्यक्षों का सहयोग लिया जाएगा।

राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर आशिका कुजूर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि देशभर के आदिवासी छात्र-युवाओं की आवाज को सुनने, समझने और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर है।

उन्होंने कहा, “अब समय है अपनी आवाज बुलंद करने का। हम देश के हर आदिवासी छात्र तक पहुंचेंगे, उनकी बात सुनेंगे और उनके अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।”

उन्होंने आदिवासी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “आपकी आवाज आपकी ताकत है। आइए, जुड़िए, अपनी बात रखिए और आदिवासी युवाओं की गूंज को राष्ट्रीय शक्ति बनाइए।”

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट