... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : महामहिम राज्यपाल ने बिरहोर बस्ती में परखी हकीकत, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : महामहिम राज्यपाल ने बिरहोर बस्ती में परखी हकीकत, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,04 अप्रैल 2026

जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत बेहराखार के शंकर नगर में आज उस वक्त खास हलचल देखने को मिली, जब छत्तीसगढ़ के महामहिम रमेन डेका यहां पहुंचे और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले 11 बिरहोर परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

महामहिम राज्यपाल ने गांव पहुंचते ही सीधे हितग्राही परिवारों से संवाद किया और उनके आवास, रोजगार तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जमीनी हकीकत को नजदीक से समझते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए।

महामहिम ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में योजनाओं का केवल कागजी क्रियान्वयन नहीं, बल्कि उसका वास्तविक असर भी दिखना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बिरहोर परिवारों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूहों का गठन किया जाए और उन्हें बिहान योजना से जोड़ा जाए। साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “लखपति दीदी” योजना को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि गांव की आर्थिक स्थिति में ठोस सुधार लाया जा सके।

महामहिम ने यह भी कहा कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी हितग्राही को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

महामहिम राज्यपाल के इस दौरे से गांव में नई उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि अधिकारियों को दिए गए निर्देश कितनी तेजी से धरातल पर उतरते हैं और बिरहोर परिवारों के जीवन में कितना सकारात्मक बदलाव ला पाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट