... Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : गणेश विसर्जन में लोगों को कुचलने के हादसे का आरोपी ड्राइवर सुखसागर गिरफ्तार, भेजा गया जेल,हादसे में 4 की मौत के साथ 22 लोग हुए थे घायल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : गणेश विसर्जन में लोगों को कुचलने के हादसे का आरोपी ड्राइवर सुखसागर गिरफ्तार, भेजा गया जेल,हादसे में 4 की मौत के साथ 22 लोग हुए थे घायल।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,07 सितंबर 2025

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूरुडांड में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बोलेरो गाड़ी से लोगों को कुचलने वाले आरोपी चालक सुखसागर दास को पुलिस ने इलाज के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की रात ग्राम जूरुडांड में ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे। इस दौरान लगभग 100 से 150 लोग जुलूस में शामिल थे। पीछे ट्रैक्टर और डीजे भी चल रहा था। तभी नशे में धुत आरोपी सुखसागर दास, निवासी ग्राम कुदमुरा थाना नारायणपुर, अपनी बोलेरो (CG 15 CR 1429) को तेज रफ्तार से चलाते हुए भीड़ में घुसा दिया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी शशि मोहन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की मॉनिटरिंग की और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी ड्राइवर सुखसागर दास को हिरासत में ले लिया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज पूरा होने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ थाना बगीचा में BNS की धारा 281,125(ए), 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि नशे की हालत में वाहन चलाना बेहद गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट