... ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर: सरई के पेड़ पर मिला पहाड़ी कोरवा नाबालिग लड़की का शव" "दुष्कर्म की आशंका के एंगल से जांच" पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर: सरई के पेड़ पर मिला पहाड़ी कोरवा नाबालिग लड़की का शव" "दुष्कर्म की आशंका के एंगल से जांच" पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता  31 जुलाई 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरापाठ चौकी के चुंदापाठ कदमटोली में एक पहाड़ी कोरवा नाबालिग लड़की के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस,एफएसएल और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात रिश्तेदारों के साथ किसी सगाई में खाने-पीने का कार्यक्रम था।जहां रात्रि में कार्यक्रम के दौरान मृतिका को आखिरी बार एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था। शुक्रवार को उसका शव बस्ती से लगे एक सरई के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।रात में हुए इस घटना को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आ रही हैं।

घटना की सूचना पर बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले, थाना प्रभारी गौरव पांडे, चौकी प्रभारी एस.के. सोनवानी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल टीम की मौजूदगी में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में लोकलाज के भय से आत्महत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए भी जांच की जा रही है।

बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि या खंडन केवल आवश्यक एफएसएल और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। इसके लिए आवश्यक नमूने जांच हेतु भेजे जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट