जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 8 अप्रैल 2026
कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण करके बच्चों के शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से JEE और नीट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली और विघार्थियों को कड़ी मेहनत करके भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किए। कलेक्टर ने कहा अच्छी इंजीनियरिंग कालेज और मेडिकल कालेज में प्रवेश मिलने से जॉब के अच्छे अवसर मिलते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, संकल्प के प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता आर ई एस के एसडीओ अमित देव सिंह, कार्यपालन अभियंता राजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने संकल्प के शिक्षकों को प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट लेने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ाई में कहीं समस्या आ रही है तो उनका डाउट क्लीयर करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे बच्चों को कहा कि अच्छी तैयारी करें जिससे सभी बच्चों का शासकीय कालेज में प्रवेश मिल जाए। उन्होंने शिक्षकों एनसीईआरटी के पुस्तक और प्रैक्टिस पेपर हल भी करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा की गर्मी की छुटियां में बच्चों को परीक्षा की तैयारी करवाए अनावश्यक छुट्टीयों में घर भेजकर उनका समय न गवाएं पालकों को भी समझाने के निर्देश दिए हैं तीज त्यौहार में बच्चों को घर बुलाकर उनका समय खराब न करें।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चे एक बार मेहनत करके JEE और NET निकाल लेंगे तो बच्चों का भविष्य बन जाएगा। कलेक्टर ने शिक्षकों को पुराने 9 से 10 वीं कक्षा के गणित, विज्ञान विषयों का भी रिवीजन करवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई भी विषय न छुट पाए ।
कलेक्टर ने बच्चों को गुरूप स्टडी, लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और बच्चों के लिए पर्याप्त पुस्तक रखने के निर्देश दिए । उन्होंने खराब कम्प्यूटर और पंखा लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए।





0 Comments