... पहल : स्वसहायता समूह की महिलाओं को दिया गया सेनेटरी नैपकीन बनाने का प्रशिक्षण,उच्च गुणवत्ता अल्ट्रा वॉयलेट स्ट्रलाईज्ड नैपकीन का होगा निर्माण,बगीचा विकासखंड के सभी बालिका छात्रावासों में स्वनिर्मित नैपकीन का होगा प्रयोग।रुपसेरा सेनेटरी नैपकीन से संवरेगी महिला समूहों की जिंदगी,माहवारी में मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

पहल : स्वसहायता समूह की महिलाओं को दिया गया सेनेटरी नैपकीन बनाने का प्रशिक्षण,उच्च गुणवत्ता अल्ट्रा वॉयलेट स्ट्रलाईज्ड नैपकीन का होगा निर्माण,बगीचा विकासखंड के सभी बालिका छात्रावासों में स्वनिर्मित नैपकीन का होगा प्रयोग।रुपसेरा सेनेटरी नैपकीन से संवरेगी महिला समूहों की जिंदगी,माहवारी में मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,12 मई 2023

By योगेश थवाईत

बगीचा जनपद पंचायत के अंतर्गत रुपसेरा ग्राम पंचायत में महिला समूहों को सैनेटरी नैपकीन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।सीईओ विनोद सिंह ने बताया कि कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं व जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव के निर्देशन में गांव की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में रुपसेरा ग्राम पंचायत के सूरजमुखी स्व सहायता समूह एवं खईड़कोना स्व सहायता समूह की महिलाओं को सैनेटरी नैपकीन का  प्रशिक्षण दिया गया।

राग इनोवेशन ग्वालियर से आए ऋतिक बोहारी ने  सभी महिलाओं को प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत रुपसेरा की सरपंच अर्पणा एक्का व संतोष एक्का के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि रुपसेरा गांव में महिला समूहों द्वारा जिस सेनेटरी नैपकीन का निर्माण किया जा रहा है वह उच्च गुणवत्ता युक्त है।अल्ट्रा वायलेट स्ट्रलाइजर के द्वारा पूर्ण शुद्धता के साथ इसका निर्माण किया जा रहा है।

स्व सहायता समूहों की महिला सदस्यों में निर्मला खाखा,प्रतिमा तिर्की,मंजू टोप्पो,ज्योति बखला,निरूपा केरकेट्टा, कंचनमाला एक्का,हिल्दा केरकेट्टा,आशा एक्का,जसिंता बखला,लिलिमा बखला,अन्ना तिर्की ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

जनपद सीईओ विनोद सिंह ने महिलाओं की लगन व मेहनत को देखते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे सेनेटरी नैपकीन को विकासखंड के बालिका छात्रावासों में विक्रय किये जाने की योजना है।इसके बाद ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं के द्वारा सेनेटरी नैपकीन   के मार्केटिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है।गांव की महिलाएं प्रशिक्षण पाकर बेहद खुश हैं।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब