... खबर पत्रवार्ता : जशपुर में गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन शंखनाद के तहत 08 गौवंश मुक्त, पुराने मामलों में फरार 5 आरोपी भी दबोचे गए।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जशपुर में गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन शंखनाद के तहत 08 गौवंश मुक्त, पुराने मामलों में फरार 5 आरोपी भी दबोचे गए।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 3 सितंबर 2026

गौवंश तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 2 सितंबर को कुनकुरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 08 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के दो पुराने मामलों में फरार चल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कुनकुरी पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम हर्राडांड के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग टांगरबहरी रोड से गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 08 गौवंशों के साथ अशोक कुमार यादव (37), निवासी वासुदेवपुर, थाना दुलदुला को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह गौवंशों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन और लकड़ी का डंडा भी जब्त किया गया है।

पुराने मामलों में 5 फरार आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 जनवरी 2026 और 22 फरवरी 2026 को दर्ज गौवंश तस्करी के दो मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल राम भगत, मो. अफसर खान, शाहिद खान, मुस्तकीम खान और ताजुद्दीन खान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में पहले भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। आगे की विवेचना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी।

जनवरी से अब तक पुलिस की कार्रवाई ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक—

86 प्रकरण दर्ज

985 गौवंश मुक्त

92 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

31 वाहन जब्त

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि गौवंश तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट