... ब्रेकिंग पत्रवार्ता:-अज्ञात वाहन की ठोकर से स्वास्थ्यकर्मी घायल,पत्थलगांव से किया गया रायगढ़ रिफर

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता:-अज्ञात वाहन की ठोकर से स्वास्थ्यकर्मी घायल,पत्थलगांव से किया गया रायगढ़ रिफर



पत्थलगांव(प्रदीप@पत्रवार्ता) तमाम कोशिशों के बावजूद जशपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा।एक बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें बाईक सवार घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ संतोष सोरेन अपने परिवार से मिलने सीतापुर जा रहे थे।कोतबा के राजाआमा घाट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के द्वारा पीछे से टक्कर मार दिया गया।जिसके कारण बाईक सवार गिर गया और उसे गंभीर चोट आ गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल संतोष की पत्नी भी महिला बाल विकास विकास विभाग में पदस्थ हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी दल बल के साथ सिविल अस्पताल पंहुच गए और मामले की जांच में जुट गए।फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायल को रायगढ़ भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट