जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 05 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा अब धरातल पर दिखाई दे रही है। कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में 4 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण तेजी से जारी है। सरायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस पुल के निर्माण की घोषणा की थी।
ओडिशा और झारखंड को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वर्तमान में सकरी पुल के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नए पुल के निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा तथा आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।
जिले में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 22 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण हेतु करीब 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने के साथ बरसात के दौरान नदी-नालों से होने वाली परेशानियां कम होंगी।
कोकिया नाला पर निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुल बनने से कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।


0 Comments