... खबर पत्रवार्ता : बगीचा में ‘सेवा मेरा योगदान’ का संदेश, वॉकथॉन में दिखा जनसहभागिता का उत्साह,तहसील चौक से बस स्टैंड तक निकली पदयात्रा, नशामुक्त और स्वस्थ समाज का दिया संदेश।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : बगीचा में ‘सेवा मेरा योगदान’ का संदेश, वॉकथॉन में दिखा जनसहभागिता का उत्साह,तहसील चौक से बस स्टैंड तक निकली पदयात्रा, नशामुक्त और स्वस्थ समाज का दिया संदेश।

 


जशपुर/बगीचा, टीम पत्रवार्ता, 27 सितंबर 2026

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत रविवार को बगीचा में आयोजित वॉकथॉन के जरिए नशामुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया। तहसील चौक से बस स्टैंड तक निकले वॉकथॉन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

वॉकथॉन में जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री राजकिशोर जायसवाल सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षद, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

वहीं नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्कर पटेल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी वॉकथॉन में शामिल हुए। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

वॉकथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त बगीचा बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी का भाव है।“सेवा ही संकल्प है, सेवा ही हमारा योगदान है।”

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट