... खबर पत्रवार्ता : मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता , 12 अगस्त 2026

जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में महज मजदूरी के रुपए को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और पत्थर से किए गए हमले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कंदराई पाठ निवासी फगुआ राम कोरवा (30) 10 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बेचने सन्ना आया था। इसी दौरान पंचायत भवन के पास उसकी मुलाकात गांव के ही फगुआ राम कोरवा (50) और उसके बेटे बृजनाथ राम कोरवा (21) से हुई।

बताया गया कि आरोपियों ने सन्ना निवासी एक व्यक्ति के मृत बछड़े को दफनाया था, जिसके बदले उन्हें मजदूरी के रुपए मिले थे। इसी मजदूरी की रकम में हिस्सा मांगने को लेकर मृतक और आरोपी पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लकड़ी के बहिंगा और पास पड़े पत्थर से फगुआ राम के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल फगुआ राम बेहोश हो गया। उसे एंबुलेंस से जशपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई अघनू राम कोरवा की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद सिर में लगी चोट से हत्यात्मक मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद फगुआ राम कोरवा (50) और बृजनाथ राम कोरवा (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। 

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बहिंगा और पत्थर भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में सन्ना थाना प्रभारी उप निरीक्षक सीरद साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक रविंद्र एक्का, आरक्षक मनोज जांगड़े, सुरेश टोप्पो और संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट