जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 27 सितंबर 2026
सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत आज जशपुर नगर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर महाराजा चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची।
पदयात्रा में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, मंडल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षद एवं एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में जशपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान नशामुक्ति, स्वच्छता और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
पदयात्रा के रणजीता स्टेडियम पहुंचने के बाद विधायक रायमुनी भगत ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज और स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने, स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
“नशामुक्त जशपुर, स्वच्छ जशपुर और स्वस्थ जशपुर” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।


0 Comments