... खबर पत्रवार्ता : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भावुक पल: सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर में रैंप वॉक कर जीता सबका दिल।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भावुक पल: सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर में रैंप वॉक कर जीता सबका दिल।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 8 अगस्त 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उस समय भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित (आत्मसमर्पित) बेटियों ने मिस इंडिया ईस्ट सुश्री अनुष्का सोन के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर पूरे सभागार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर पहली बार इन पुनर्वासित बेटियों को राजधानी रायपुर के इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। यह प्रस्तुति केवल एक फैशन शो नहीं थी, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और भटके हुए जीवन से सम्मानजनक भविष्य की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की एक सशक्त अभिव्यक्ति बन गई।

रैंप वॉक में श्रीमती पुनेम देवे, श्रीमती माड़वी देवे, श्रीमती माड़वी माल्ले, श्रीमती मिडियम गांगी, कुमारी माड़वी नंदनी, कुमारी डोंडी रामे, कुमारी माड़काम भीमे, कुमारी पोड़ियाम राजे, कुमारी पुनेम ज्योति तथा कुमारी हिड़मे मारकाम ने आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इस पहल से भावुक और प्रसन्न नजर आए। दोनों मंच पर पहुंचकर पुनर्वासित बेटियों से मिले, उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामोद्योग विभाग की इस अभिनव पहल की सराहना की।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रस्तुत यह दृश्य इस बात का प्रतीक बना कि यदि अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो मुख्यधारा में लौटे युवा और महिलाएं अपनी प्रतिभा के बल पर समाज में सम्मानजनक पहचान बना सकते हैं। ग्रामोद्योग विभाग की यह पहल पुनर्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में सामने आई।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट