... खबर पत्रवार्ता : टीकमगढ़ से दबोचा गया 311 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : टीकमगढ़ से दबोचा गया 311 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 2 अगस्त 2026

 करीब 311.35 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूप सिंह यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः गांधी चौक, झारसुगड़ा (ओडिशा) का निवासी है और वर्तमान में टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में छिपकर रह रहा था।

यह मामला 14 जुलाई 2026 का है, जब कुनकुरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयस्तंभ चौक में नाकाबंदी की थी। इस दौरान ओडिशा से आ रही एक इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बोडोकछार–पुटपुटीपानी जंगल में वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से 295 पैकेट में कुल 311.35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आखिरकार टीकमगढ़ में उसके छिपे होने की सूचना मिलने पर जशपुर पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झारसुगड़ा स्थित उसके घर से घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन की मूल चाबी भी बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी से जुड़े कई अहम तथ्य बताए हैं। मामले से जुड़े अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर काम कर रही है। जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट