आरा/ जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 21 जुलाई 2026
शासकीय नायक नित्यानंद साय महाविद्यालय, आरा, जिला जशपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश देता है और देशभर में जनभागीदारी से संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का आधार भी हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता:
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई
शासकीय नायक नित्यानंद साय महाविद्यालय, आरा, जिला जशपुर




0 Comments