... खबर पत्रवार्ता : सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बगिया सीएम हाउस की छवि धूमिल करने की कोशिश,दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : शंकर गुप्ता

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बगिया सीएम हाउस की छवि धूमिल करने की कोशिश,दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : शंकर गुप्ता

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 01 जुलाई 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बगिया सीएम हाउस तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में की जा रही कथित आपत्तिजनक एवं आधारहीन टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के किसी व्यक्ति या संस्था का नाम उछालना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे समाज में भ्रम फैलता है और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि बगिया सीएम हाउस मुख्यमंत्री के निर्देशन में क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय है। यहां जनसुनवाई और विभिन्न माध्यमों से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। 

ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों या किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि अमित पांडेय नामक फेसबुक आईडी से एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें "बगिया सीएम हाउस के प्रभारी आकाश गुप्ता के कथित पार्टनर..." जैसे आरोप लगाए गए हैं। शंकर गुप्ता ने इन आरोपों को निराधार, भ्रामक और बिना प्रमाण के सोशल मीडिया पर उछाली गई बातें बताया।

शंकर गुप्ता ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की शिकायत या जानकारी है तो उसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर विधिवत शिकायत की व्यवस्था उपलब्ध है। संबंधित एजेंसियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच कराई जा सकती है। सोशल मीडिया पर अपुष्ट आरोप लगाकर निजी हमला करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के विपरीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल कुछ लोग व्यक्तिगत प्रसिद्धि पाने, सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने और निजी स्वार्थों की पूर्ति के उद्देश्य से इस प्रकार के भ्रामक एवं सनसनीखेज पोस्ट साझा करते हैं। ऐसे प्रयासों से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और लोगों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े लोगों को बदनाम करने के लिए विरोधी मानसिकता के कुछ तत्व इस तरह के दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। ऐसे निराधार आरोपों से जनता को गुमराह करने की कोशिश सफल नहीं होगी।

जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व महामंत्री शंकर गुप्ता ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर बिना प्रमाण किसी व्यक्ति या संस्था की छवि धूमिल करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास न कर सके।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट