... खबर पत्रवार्ता : मोदी की गारंटी और सुशासन से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मोदी की गारंटी और सुशासन से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 19 जुलाई 2026 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, पारदर्शी सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ढाई वर्षों में अधिकांश "मोदी की गारंटी" पूरी कर जनता का विश्वास मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री रायपुर के ग्राम बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर में झेरिया यादव समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही ग्राम बरौदा में बने सामाजिक भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज भारतीय संस्कृति, गौ-सेवा और सामाजिक समरसता की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। उन्होंने समाज को संगठित और जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकता और समाज सुधार को नई दिशा देते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के लिए भी 32 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे भेजी जा रही है, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में अब शांति और विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना की गई है। सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, विधायक रामकुमार यादव, झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट