... खबर पत्रवार्ता : दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाई गजपति महाराजा की परंपरा।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाई गजपति महाराजा की परंपरा।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,16 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ गजपति महाराजा की परंपरा का निर्वहन करते हुए छेरा पहरा की रस्म निभाई और सोने की झाड़ू से रथ के मार्ग का प्रतीकात्मक मार्जन किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रथयात्रा के दौरान पूरे दोकड़ा क्षेत्र में "जय जगन्नाथ" के जयघोष, शंखध्वनि, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा। ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1942 से चली आ रही दोकड़ा की रथयात्रा आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जनसहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया और वर्ष 2025 में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी भव्य रथयात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने गजपति महाराजा की परंपरा निभाने का अवसर देने के लिए दोकड़ावासियों का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान जगन्नाथ से प्राचीन सांस्कृतिक संबंध है और देवभोग का चावल आज भी पुरी के महाप्रसाद में उपयोग किया जाता है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, सरचार्ज माफी योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़-लोहरदगा रेल परियोजना की स्वीकृति से जशपुर को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति से स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी।

आयोजन में पद्मश्री जागेश्वर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, श्री जगन्नाथ मंदिर आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट