... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा,47 मोबाइल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा,47 मोबाइल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 24 जुलाई 2026

बगीचा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर लाखों रुपये की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिग तथा तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 47 मोबाइल फोन, ₹600 नगद तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की यामाहा एमटी मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की रात से 22 जुलाई की सुबह के बीच थाना बगीचा क्षेत्र के बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पीछे स्थित कैपिटल मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे नए और पुराने कुल 93 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹18.75 लाख बताई गई है।

दुकान संचालक जैद अली की शिकायत पर थाना बगीचा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से करीब ₹10 लाख कीमत के 47 मोबाइल फोन, ₹600 नगद और चोरी में प्रयुक्त यामाहा एमटी मोटरसाइकिल जब्त की है। शेष मोबाइल फोन की बरामदगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार पांडे के नेतृत्व में एएसआई अनिल कुमार कामरे, एएसआई नरेंद्र मिंज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक मुकेश पांडे, फुलजेंस टोप्पो, धनेश्वर राम, राजेश कालो तथा नगर सैनिक बलिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बगीचा पुलिस ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट