... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का असर: अबूझमाड़ में विकास की दस्तक, बेचा गांव में बन रही 300 मीटर पुलिया।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का असर: अबूझमाड़ में विकास की दस्तक, बेचा गांव में बन रही 300 मीटर पुलिया।

 


नारायणपुर,टीम पत्रवार्ता, 27 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 'विष्णु के सुशासन' की प्राथमिकताओं में शामिल दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास का असर अब अबूझमाड़ में भी दिखाई देने लगा है। एक समय नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले इस इलाके में अब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार आदिवासी अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

इसी क्रम में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ स्थित बेचा गांव में गुडरा नदी पर लगभग 300 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुलिया बनने के बाद नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा से जुड़े दूरस्थ आदिवासी गांवों को सालभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों के अनुसार अब तक नदी पार करने के लिए लकड़ी की नाव ही एकमात्र सहारा थी। बरसात के दौरान नाव पलटने का खतरा बना रहता था, जिससे जिला मुख्यालय और बारसूर बाजार तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। पुलिया बनने से यह परेशानी समाप्त होगी और आवागमन सुरक्षित एवं सुगम होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया बनने के बाद क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, मोबाइल टावर, स्वास्थ्य सेवाएं और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी तेज होगा। अभी कई गांवों के लोगों को राशन और आवश्यक सामग्री लेने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। पुलिया बनने से पंचायत स्तर तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। अबूझमाड़ में बन रही यह पुलिया इसी सोच का प्रतीक है, जो वर्षों से विकास से वंचित आदिवासी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट