... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10–12 यात्री घायल, पुलिस ने चलाया राहत अभियान।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10–12 यात्री घायल, पुलिस ने चलाया राहत अभियान।

 


दंतेवाड़ा,टीम पत्रवार्ता, 28 जुलाई 2026

जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास मंगलवार तड़के करीब सुबह 4:30 बजे महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही भांसी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस एवं जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट