... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर सहायक आयुक्त की दो टूक,जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें मंडल संयोजक,AC ने प्रताड़ना के आरोपों को किया खारिज,मूल शाला में भेजे जाएंगे परमानंद पैंकरा।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर सहायक आयुक्त की दो टूक,जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें मंडल संयोजक,AC ने प्रताड़ना के आरोपों को किया खारिज,मूल शाला में भेजे जाएंगे परमानंद पैंकरा।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 14 जून 2026

मंडल संयोजक परमानंद पैंकरा द्वारा लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को जशपुर के सहायक आयुक्त संजय सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई नियमों और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप है।

सहायक आयुक्त संजय सिंह ने बताया कि मंडल संयोजक परमानंद पैंकरा के कार्यों को लेकर लंबे समय से अनियमितता और लापरवाही संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनकी कई बार जांच भी कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास स्वयं विभिन्न छात्रावासों और संस्थानों का निरीक्षण कर चुके हैं, जहां निरीक्षण के दौरान परमानंद पैंकरा के कार्यों में लापरवाही सामने आई थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है और यह पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। सहायक आयुक्त ने कहा कि मंडल संयोजक परमानंद पैंकरा को उनके मूल शाला में भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि उनके विरुद्ध लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोप निराधार हैं और विभागीय कार्रवाई उपलब्ध शिकायतों, जांच रिपोर्टों तथा जिला प्रशासन के निर्देशों के आधार पर की गई है।

उन्होंने जिले के सभी मंडल संयोजकों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट