... ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, विधायक रायमुनि भगत सख्त, एसएसपी लाल उमेद सिंह बोले “होगी कड़ी कार्रवाई”,शांति बनाए रखें,मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ डटे डीएसपी।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, विधायक रायमुनि भगत सख्त, एसएसपी लाल उमेद सिंह बोले “होगी कड़ी कार्रवाई”,शांति बनाए रखें,मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ डटे डीएसपी।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता 06 अप्रैल 2026

जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरी गांव में स्थित बम्हनी माता मंदिर की प्राचीन मूर्तियों में अज्ञात तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और धार्मिक प्रतीकों के अपमान से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में रखी प्राचीन मूर्तियों को खंडित कर फेंक दिया गया, वहीं माता रानी की चुनरी और झंडे को जलाए जाने की घटना ने लोगों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी गई। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक का सख्त रुख

ग्रामीणों की सूचना पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश हो सकती हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसएसपी का बड़ा बयान

जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मौके पर डीएसपी और डॉग स्क्वायड की टीम सक्रिय रूप से आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

हिंदू संगठनों में उबाल

घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल सहित सर्व हिंदू समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। रामदास यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोरा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में इस घटना को धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात बताते हुए इसे क्षेत्र की शांति और सौहार्द के लिए गंभीर खतरा करार दिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं और प्रशासन जल्द बड़े खुलासे की बात कह रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट