... खबर पत्रवार्ता :सब स्टेशन के विरोध के दौरान बिजली काटे जाने से खतरे में परिवार, हाथी और जहरीले सांपों के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता :सब स्टेशन के विरोध के दौरान बिजली काटे जाने से खतरे में परिवार, हाथी और जहरीले सांपों के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 12 जून 2026

जशपुर जिले के कुनकुरी गिनाबहार में प्रस्तावित विद्युत सब-स्टेशन का कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने के बीच एक परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित के अनुसार, उसके घर के सामने सब-स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद के बीच दोपहर लगभग 2 बजे ट्रांसफार्मर से उसके घर की बिजली काट दी गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं की गई।

पीड़ित संतोष चौधरी का कहना है कि उसके घर के आसपास अक्सर हाथियों का आवागमन रहता है और जहरीले सांपों का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अंधेरे के कारण परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में सहायक अभियंता लोकनाथ नेताम को जानकारी दी गई है। जिस पर एई श्री नेताम ने बताया कि कुछ कारणों से विद्युत कट हुआ था पुनः विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए टेक्निकल टीम लगी हुई है।हांलाकि खबर लिखे जाने तक कई घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में वन्यजीवों के खतरे को देखते हुए पीड़ित ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट