... Big ब्रेकिंग न्यूज : NH-43 पर बवाल,तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मचाई तबाही,ट्रक ने लोगों को रौंदा,एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग न्यूज : NH-43 पर बवाल,तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मचाई तबाही,ट्रक ने लोगों को रौंदा,एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 21 मई 2026

जिले के लोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी बवाल की स्थिति बन गई। जशपुर से सब्जी लादकर पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर कई लोगों और वाहनों को रौंदते हुए पूर्व सरपंच के घर में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, एक ऑटो और बिजली के खंभे को भी जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव दो टुकड़ों में बंट गया।

हादसे के बाद डेढ़ घंटे तक दो टुकड़ों में बंटे शव को उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद नहीं मिली।एनएच के लोदाम टोल प्लाजा में एंबुलेंस खड़ी थी उसके बावजूद उन्होंने एम्बुलेंस नहीं भेजा।इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग व प्रशासनिक लचर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-43 पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

सूचना मिलते ही जशपुर एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटे हुए हैं। एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों को समझाईश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट