... खबर पत्रवार्ता - समस्या: जशपुर जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल — मरीजों को हो रही भारी परेशानी।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता - समस्या: जशपुर जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल — मरीजों को हो रही भारी परेशानी।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 17 जुलाई 2025

जिला अस्पताल जशपुर में मरीजों को हो रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने नाराजगी जताई है। समाज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार किस्पोट्टा ने कलेक्टर को पत्र लिखते हुए अस्पताल प्रबंधन में तत्काल सुधार की मांग की है।

किस्पोट्टा ने बताया कि उनके निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। अस्पताल के ओपीडी में पंजीयन काउंटर सिर्फ एक होने से मरीजों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। कई मरीज तो ओपीडी बंद होने तक पर्ची भी नहीं बनवा पाते।

वहीं, ब्लड प्रेशर और वजन जांच के लिए भी सिर्फ एक ही जांच केंद्र होने से मरीजों को खासी दिक्कतें होती हैं। समय पर जांच नहीं हो पाने से डॉक्टर तक पहुंचने में भी विलंब होता है, जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित होता है।

उन्होंने मांग की है कि पंजीयन काउंटर और बीपी व वजन जांच केंद्र की संख्या बढ़ाई जाए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

गौरतलब है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे कलेक्टर द्वारा टीएल बैठक में भी उठाया गया था, बावजूद इसके आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों में गहरा आक्रोश है।

क्या जिला प्रशासन जागेगा? मरीजों को राहत कब मिलेगी — यह बड़ा सवाल है।


  ।। टीम पत्रवार्ता ।।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : धान खरीदी में ऐतिहासिक वृद्धि: किसानों को मिलेगा सीधा लाभ — डबल इंजन सरकार के फैसले से उत्साहित मुख्यमंत्री।