... खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।

 

जशपुर/रायपुर,टीम पत्रवार्ता, 15 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती भगत ने कहा — “मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का यह भावपूर्ण अभियान समाज को नई दिशा देगा।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित समस्त विधायकों ने विधानसभा परिसर में गुलमोहर का पौधा लगाकर हरियाली और मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया।

जशपुर विधायक ने भी लगाए पर्यावरण सरंक्षण के बीज

श्रीमती रायमुनी भगत ने भी अपने हाथों से पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेशभर में वृक्षारोपण को नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री की अपील — हर नागरिक लगाए एक पेड़ मां के नाम

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं।


टीम पत्रवार्ता | रायपुर

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट