... ख़बर पत्रवार्ता:राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ख़बर पत्रवार्ता:राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत।

 

रायपुर, टीम पत्रवार्ता,20 अक्तूबर 2024

महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल  डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री  अरूण साव, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा  ओ.पी. चौधरी भी अंबिकापुर पहुंचे। 

इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त  जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर  विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट