जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 25 सितम्बर 2026।
आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत जिले में योग एवं ध्यान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए।बगीचा में एसडीएम व जनपद सीईओ,बीईओ समेत सभी विभाग के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने योग अभ्यास कर नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा समेत वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता समेत आमजन उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना है।
शिविरों में योग विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग-ध्यान को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। बगीचा में योग के बाद नशा मुक्ति का संकल्प सभी ने लिया।



0 Comments