... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : फेसबुक पोस्ट पर बवाल,पूर्व विधायक यूडी मिंज की शिकायत पर अमित पांडेय के खिलाफ FIR “लगातार बिगाड़ा जा रहा सांप्रदायिक माहौल” शिकायत में गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद का कारण।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : फेसबुक पोस्ट पर बवाल,पूर्व विधायक यूडी मिंज की शिकायत पर अमित पांडेय के खिलाफ FIR “लगातार बिगाड़ा जा रहा सांप्रदायिक माहौल” शिकायत में गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद का कारण।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 12 सितंबर 2026

सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कुनकुरी थाने में अमित पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष यूडी मिंज की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमित पांडेय द्वारा फेसबुक पर लगातार ऐसे पोस्ट किए जा रहे थे, जिनसे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने और सामाजिक वैमनस्य फैलने की स्थिति बन रही थी। 

फेसबुक पोस्टों को लेकर मचा बवाल

शिकायत में यूडी मिंज ने आरोप लगाया है कि अमित पांडेय के फेसबुक अकाउंट से कांग्रेस, यूडी मिंज और एक धार्मिक समुदाय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री पोस्ट एवं प्रसारित की गई।

शिकायतकर्ता ने इन पोस्टों को सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के साथ कथित फेसबुक पोस्टों के स्क्रीनशॉट, पोस्ट के URL तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री उपलब्ध कराए जाने का भी FIR में उल्लेख है। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध सामग्री के परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया अपराध बनना पाए जाने पर मामला दर्ज किया। 

SC/ST एक्ट समेत BNS की धाराओं में केस

पुलिस ने FIR क्रमांक 0168/2026 में SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(u), 3(2)(va) तथा भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 196(1) और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। FIR 9 सितंबर 2026 को कुनकुरी थाने में दर्ज की गई। 

अब पोस्टों की होगी जांच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी खंगाले जाएंगे

मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल धलेश्वर प्रसाद यादव को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा शिकायत में दिए गए स्क्रीनशॉट, फेसबुक पोस्ट, प्रोफाइल/URL और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की जांच की जाएगी। हालांकि, FIR में लगाए गए आरोप फिलहाल आरोप मात्र हैं। उनकी पुष्टि जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया में होगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट