... आपरेशन घर वापसी : "विजय आदित्य सिंहदेव" ने पैर धोकर 1000 परिवारों की कराई "घरवापसी",विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल हुए धर्मान्तरित परिवार,राष्ट्रीय विचारधारा बन चुकी है मिशन घर वापसी,सतत चलता रहेगा अभियान

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

आपरेशन घर वापसी : "विजय आदित्य सिंहदेव" ने पैर धोकर 1000 परिवारों की कराई "घरवापसी",विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल हुए धर्मान्तरित परिवार,राष्ट्रीय विचारधारा बन चुकी है मिशन घर वापसी,सतत चलता रहेगा अभियान

 

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,19 नवम्बर 2021

BY योगेश थवाईत 

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के राष्ट्रव्यापी महाअभियान आपरेशन घर वापसी को सम्हालने के लिए अब युवा वर्ग सामने आने लगा है।प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और रायगढ़ महाराज देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विक्रमादित्य सिंहदेव के पुत्र विजय आदित्य सिंहदेव ने हजारों परिवारों के पैर धोकर उनकी घर वापसी कराई।

गुरुवार को पत्थलगांव विधानसभा के नगर पंचायत कोतबा के ग्राम खूंटापानी में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ में आसपास के ग्रामीण व अन्य जिलो से आए लोग शामिल हुए।उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में पिछले कई पीढ़ियों से धर्मान्तरित हो चुके लोग शामिल हुए जहाँ उनके पैर धोकर उनकी घरवापसी कराई गई।

स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने पुरे देश में आपरेशन घर वापसी का अभियान चलाया था जिसके माध्यम से उन्होंने धर्मान्तरित लोगों को पुनः हिन्दू धर्म में शामिल करने का बीड़ा उठाया था।इस विरासत को उनके पुत्र प्रबल प्रताप ने सम्हाला और अब उनके भतीजे विजय आदित्य सिंहदेव बखूबी सम्हालते दिख रहे हैं।

विजय आदित्य ने बताया कि मिशन घर वापसी आज राष्ट्रीय विचार धारा बन चुकी है जिसके माध्यम से हिंदुत्व को मजबूत करने के साथ राष्ट्र निर्माण के साथ अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने का कार्य किया जा रहा है।


देखिए वीडियो

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब