... CM कार्यक्रम :14 जून को CM भूपेश बघेल जशपुर को देंगे 283 करोड़ की सौगात,जिले की तीनों विधानसभाओं में विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास,जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

CM कार्यक्रम :14 जून को CM भूपेश बघेल जशपुर को देंगे 283 करोड़ की सौगात,जिले की तीनों विधानसभाओं में विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास,जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी।

 



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,13 जून 2021

BY योगेश थवाईत 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून को वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से लगभग 283 करोड़ केे विकास कार्यों से सौगात जिलेवासियों को देने जा रहे हैं।इसके लिए जिला कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।


पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी 14 जून 2021 को वर्चुअल के माध्यम से लगभग जशपुर जिले में 283.70 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमि पूजन करेगें और मुख्यमंत्री शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा भी करेगें।

मुख्यमंत्री आगामी 14 जून को जशपुर जिले में निर्माण एवं विकास के 377 कार्यो का लोकार्पण करेगें जिसकी लागत राशि 81.95 करोड़ है। इनमें सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्टेडियम का निर्माण लागत राशि 544.00 लाख, जशपुर विकासखंड में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों आवासीय भवनों निर्माण लागत राशि 976.00 लाख, सुगाजोरी से सहसपुर पहुंच मार्ग कार्य लागत राशि 536.18 लाख, कुनकुरी विकासखंड में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों आवासीय भवनों निर्माण लागत राशि 488.00 लाख, अंकिरा पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत राशि 215.14 लाख, 100 सीटर प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास बटईकेला 187.96 लाख, और पत्थलगांव विकासखंड में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों आवासीय भवनों निर्माण लागत राशि 976.00 लाख के कार्य शामिल है।

इसी प्रकार विभिन्न निर्माण एवं विकास के 208 कार्यो का भूमि पूजन करेगें जिसकी लागत राशि 201.75 करोड़ हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत् बतौली-बगीचा-चराईडाड़ मार्ग लंबाई 41.80 किलोमीटर का निर्माण कार्य लागत राशि 4955.59 लाख, 06 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों जिला जशपुर में निर्माण कार्य लागत् 994.90 लाख, शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल का भवन निर्माण कार्य लागत् राशि 465.84 लाख, प्री.मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य स्थान पत्थलगांव लागत राशि 305.94 लाख, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत् नवीनीकरण एवं साधारण कार्य लागत राशि 9935.24 लाख, जिला चिकित्सालय जशपुर में 2 एफ टाईप स्टाॅफ कवाटर निर्माण  कार्य लागत राशि 230.00 लाख, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना कार्य लागत राशि 301.71 लाख, चाइल्ड केयर यूनिट सह आई.सी.यू. कक्ष की स्थापना कार्य लागत राशि 345.28 लाख, जैव विविधता पार्क स्थापना लागत राशि 200 लाख, बायोमेडिकल वेस्ट यूनिट की स्थापना लागत राशि 62 लाख, तहसील कार्यालय सन्ना निर्माण कार्य लागत राशि 71 लाख के कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून को वर्चुअल के माध्यम से कलेक्ट्रोरेट मंत्रणा सभागार में जशपुर जिले के विभिन्न विकास कार्यो का दोपहर 12 बजे  लोकार्पण और भूमि पूजन करेगें। इस अवसर पर सांसद, जिले के प्रभारी मंत्री, समस्त विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधगण भी वर्चुअल से जुड़ेगें।

कलेक्टर महादेव कावरे ने सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिधियों, पत्रकारों को वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।

पत्थलगांव विधानसभा में होंगे ये कार्य

इनमें पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र में ढेंगूरजोर नाला में चेक डेम निर्माण कार्य 13.000 लाख, ढाबा सह कैटिंग 28.00 लाख, चेक डेम निर्माण सिरकी नाला 13.000 लाख, तटबंध निर्माण खर्रानाला 15.200 लाख, तटबंध निर्माण कार्य सोमारू खेत के पास 18.880 लाख, जशपुर जिले में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों हेतु 03 शासकीय आवासीय भवनों का निर्माण कार्य 1464.00 लाख, 100 सीटर प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास बटईकेला 187.96 लाख, पत्थलगांव विकासखंड के बनगांव-बी में हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य 75.23 लाख, पत्थलगांव में स्टाप डेम निर्माण 9.382 लाख के कार्य शामिल हैं।

कुनकुरी में सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में अंकिरा पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत राशि 215.14 लाख, सुगाजोरी से सहसपुर पहुंच मार्ग कार्य लागत राशि 536.18 लाख, बाजार शेड निर्माण केराडीह लागत राशि 20.00 लाख, 08 स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत राशि 108.758 लाख, चेक डेम निर्माण कार्य लागत 33.193 लाख के कार्य शामिल हैं।

जशपुर में शासकीय आवास के साथ विभिन्न निर्माण

जशपुर विधान सभा क्षेत्र में 35 चेक डेम निर्माण कार्य लागत राशि 413.160 लाख, 21 तटबंध निर्माण कार्य लागत राशि 349.360 लाख, 03 रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य लागत राशि 46.540 लाख, 06 पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 53.160 लाख, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य तेदपाठ लागत राशि 6.450 लाख, 16 स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत राशि 254.343 लाख, शासकीय पाॅलीटेक्निक जशपुर में 50 सीटर कन्या छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चैकीदार आवास निर्माण कार्य 192.72 लाख, जिला जशपुर में सिंथेटिक हाॅकी टर्फ स्टेडियम का निर्माण लागत राशि 544.00 लाख, ग्राम तमिया विकास खण्ड बगीचा में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण लागत राशि 27.73 लाख और  जशपुर विकास खण्ड में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु शासकीय आवासीय भवनों का निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य लागत राशि 976.00 लाख के कार्य शामिल हैं।

इस प्रकार विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो में पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र मेें आर.सी.सी.पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 13.00 लाख, कंवर समाज भवन पेमला में अहाता निर्माण लागत राशि 20.00 लाख, सोलर ड्यूल पंप लागत राशि 104.00 लाख, 02 प्री.मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य लागत राशि 305.94 लाख, शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल का भवन निर्माण कार्य लागत राशि 465.84 लाख, 03 स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत राशि 47.800 लाख और पत्थलगांव में 03 यात्री प्रतिक्षालय निर्माण लागत राशि 24.00 लाख शामिल हैं।

कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र मेें 04 मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत् पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत राशि 68.00 लाख, 05 आर.सी.सी.पुलिया निर्माण लागत राशि 33.00 लाख, ईब एनीकट निर्माण लागत राशि 891.59 लाख, 02 सी.सी.रोड निर्माण लागत राशि 10.00 लाख, 03 तटबंध निर्माण कार्य लागत राशि 30.00 लाख दुलदुला विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 02 एफ टाईप स्टाॅफ क्वाटर निर्माण कार्य लागत राशि 42.00 लाख शामिल हैं।

शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ चहुँमुखी विकास कार्य

जशपुर विधान सभा क्षेत्र में मधेश्वर नाला बैंक प्रोटेक्शन कार्य 49.86 लाख, प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास गम्हरिया निर्माण कार्य लागत राशि 152.97 लाख, नव गठित तहसील सन्ना में तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य लागत 71.00 लाख, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में वार्ड का निर्माण कार्य लागत राशि 39.00 लाख, सरगुजा के बतौली-बगीचा-चराईडाड़ मार्ग लंबाई 41.80 किलोमीटर का निर्माण कार्य लागत राशि 4955.59 लाख, 06 स्टाॅप डेम निर्माण कार्य लागत राशि 80.39 लाख।

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निर्माण कार्य लागत राशि 97.28 लाख, शासकीय राजा राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर के उन्नयन कार्य लागत राशि 67.23 लाख, शासकीय पाॅलीटेक्निक जशपुर के नवीन भवन में वर्कशाॅप एरिया बढाये जाने के कार्य लागत राशि 84.32 लाख, 10 मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत पहंुच मार्ग निर्माण कार्य लागत राशि 152.70 लाख, 03 नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य लागत राशि 130.46, जिला चिकित्सालय में 07 नग दो एच व दो जी टाईप स्टाॅफ क्वाटर निर्माण कार्य लागत राशि 230.00 लाख शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब