जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 10 जून 2026
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपनी माता के सम्मान में लक्ष्मीतरु का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक माध्यम भी है।
उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास,वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीओ वन विभाग करण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सर्किट हाउस परिसर में लगभग दो एकड़ क्षेत्र में विकसित मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के समन्वय का यह प्रयास जिले में एक प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में उभर रहा है।



0 Comments