... पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी,जशपुर भाजयुमो के बनाए गए जिला उपाध्यक्ष..नगरवासियों व युवाओं में खुशी की लहर..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी,जशपुर भाजयुमो के बनाए गए जिला उपाध्यक्ष..नगरवासियों व युवाओं में खुशी की लहर..

अंकित बंसल,सांसद प्रतिनिधि

पत्थलगांव, टीम पत्रवार्ता,19 जून 2021

BY प्रदीप ठाकुर

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,संगठन महामंत्री पवन साय,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू,भाजयुमो जिला जशपुर के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितिन राय व भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय की सहमति से जशपुर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने कल देर रात जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। 

घोषणा के बाद से जशपुर जिले के युवाओं व पत्थलगांव के नगरवासियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता अंकित बंसल को युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। अंकित बंसल सांसद प्रतिनिधि भी हैं और इससे पहले युवा मोर्चा में ही जिला मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। इनकी भाजपा संगठन के प्रति लगन,निष्ठा,समर्पण व सेवा को देखते हुए आज उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

जिला उपाध्यक्ष के दायित्व मिलने पर अंकित बंसल ने कहा कि उन पर विश्वास करके संगठन ने जो दायित्व दिया है,उसका वे पूरी निष्ठा,लगन से निर्वहन करेंगे साथ ही जशपुर जिले के युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा में जोडऩे का अधिक से अधिक प्रयास कर संगठन को मजबूत करने की बातें उन्होंने पत्रवार्ता से कहीं। 

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र की जनता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जिला के वरिष्ठ जन,पदाधिकारियों,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि निश्चित ही संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।