... ब्रेकिंग जशपुर : "BJP" ने कांग्रेस सरकार पर लगाया गंभीर आरोप .? कहा "वादाखिलाफी और अराजकता" के ढाई साल पूरे,अब भाजपा कार्यकर्ता जनता से कर रहे "सीधा संवाद " जिले के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस को कटघरे में खडा़ करने की बनी रणनीति ..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग जशपुर : "BJP" ने कांग्रेस सरकार पर लगाया गंभीर आरोप .? कहा "वादाखिलाफी और अराजकता" के ढाई साल पूरे,अब भाजपा कार्यकर्ता जनता से कर रहे "सीधा संवाद " जिले के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस को कटघरे में खडा़ करने की बनी रणनीति ..


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,15 जून 2021

BY योगेश थवाईत 

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पुरे होने के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सीधा प्रहार करना शुरु कर दिया है।बीजेपी ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी और अराजकता का गंभीर आरोप लगाते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।  


जशपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कांग्रेस राज्य सरकार की वादाखिलाफी व अराजकता के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने 14 जून व 15 जून को जिले के सभी मण्डलों के विभिन्न शक्तिकेन्द्रों में पहुँचकर आम जनता से सीधा संवाद किया।कांग्रेस के झूठे चुनावी घोषणा पत्र पर आमजन से सवाल पूछे व उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।जिले के सभी मंडलों के शक्तिकेन्द्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सघन जनसंपर्क किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से सवाल किया कि क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीएम भूपेश बघेल द्वारा अपने घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य किया, क्या सभी किसानों का कर्ज माफ हुआ, क्या बेरोजगारों को सरकारी नौकरी या बेरोजगारी भत्ता 2500 रु प्रति माह मिला, क्या धान का समर्थन मूल्य 2500 रु के हिसाब से एकमुश्त मिला, क्या प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी हुई, इसके अलावा क्या सभी अन्य घोषणाएं पूरी हुई इन सब सवालों को पूछने के साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को भी ग्रामीणों को बताया गया और ये भी बताया गया कि दीपावली तक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री खाद्यान गरीब कल्याण योजनांतर्गत 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल दिया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय कुनकुरी विधानसभा के गोरिया शक्तिकेन्द्र एवं कोल्हेनझरिया शक्तिकेन्द्र, पूर्व राज्य मंत्री एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय जशपुर विधानसभा के पुरनानगर,गढ़ा गम्हरिया, कवई एवं बोहरा शक्तिकेन्द्र,सांसद गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के चराईडाँड़, जामपानी, सालामाली एवं अंकिरा शक्तिकेन्द्र, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पंडरापाठ, देवडाँड़ एवं मनोरा शक्तिकेन्द्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत जशपुर विधानसभा के आस्ता, बेलडीह, बहेरना शक्तिकेन्द्र, पत्थलगांव विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय पत्थलगांव विधानसभा के बिरिमडेगा, महेशपुर एवं बैगाआम्बा शक्ति केन्द्र में ग्रामीणों के बीच पहुँचे व शक्तिकेन्द्रों का दौरा किया।

भाजपा लगातार 17 जून तक महाअभियान चलाएगी ,जिसका उद्देश्य कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुँचाना है। 14 जून और 15 जून के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रूपेश सोनी, भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, पुरषोत्तम सिंह, जिला मंत्री देवधन नायक, रेणु विश्वास, सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वरुण जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, गोपाल राय, दीपक चौहान, अमन शर्मा, ममता कश्यप, शारदा प्रधान, गोविंद राम भगत, लालदेव भगत, देवेन्द्र गुप्ता, राजू गुप्ता, शंकर गुप्ता,संतोष सिंह, राजकपूर भगत,शरद चौरसिया,गंगा राम भगत, अरविंद भगत, दिनेश बड़ाईक, श्याम लाल भगत, मंगल राम, मनोज भगत,हरिशंकर यादव, केशव यादव, गेंद बिहारी, टंकेश्वर राजवाड़े, श्रीनायक मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, अनिल मित्तल, रोशन साय, लखु राम, संतोष सहाय, दिनेश प्रसाद,कपिल साय, कपिल सिंह, मुनेश्वर केसर, कमल साय, देवशरण साय, आनन्द शर्मा, अनूप गुप्ता,मीना चौहान, तुलसी कौशिक, धर्मपाल अग्रवाल, गणेश जैन,अवधेश गुप्ता, भुनेश्वरी बेहरा, खेमानिधि यादव, मनीष अग्रवाल, विरेन्द्र कुमार सिंह, वेदप्रकाश भगत ,रामस्वरूप यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट