... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : इसे कहते हैं खुड़िया का "जादूगर",चल गया जादू,"जगन" बने "जनपद अध्यक्ष" उपाध्यक्ष पद पर "सुरेश जैन" निर्वाचित,जनपद पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : इसे कहते हैं खुड़िया का "जादूगर",चल गया जादू,"जगन" बने "जनपद अध्यक्ष" उपाध्यक्ष पद पर "सुरेश जैन" निर्वाचित,जनपद पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा



जशपुर,13 जनवरी 2020

नगर पंचायत के बाद अब जनपद पंचायत बगीचा में भी एक बार फिर से जादूगर का जादू चल गया है।इस बार जनपद पंचायत बगीचा में कांग्रेस के जगन राम जनपद अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं वहीँ कांग्रेस के सुरेश जैन को उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई है।बीजेपी के अथक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस की सरकार बनी जिसे लोग जादूगर की जादूगरी बता रहे हैं

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए जनपद सदस्य के चुनाव के बाद जशपुर जिले के सबसे बड़े जनपद पंचायत बगीचा में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर बीजेपी कांग्रेस दोनों में घमासान मचा हुआ था।13 फ़रवरी को स्थानीय जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें बीजेपी से मंगल उरांव व कांग्रेस से जगन राम व अन्य प्रत्याशी विनय मिंज ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा।

यहाँ मंगल उराँव को 12 मत वहीँ जगन राम को भी 12 मत व विनय मिंज को 1 मत मिले। दोनों में टाई होने के कारण सिक्का उछालकर निर्णय लिया गया जिसमे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जगन राम की जीत हुई।

आपको बता दें की नगर पंचायत बगीचा में बीजेपी के बहुमत के बावजूद कांग्रेस की सरकार बनी है जिसे लेकर कांग्रेस के कद्दावर मंत्री अमरजीत भगत ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को जादूगर बता चुके हैं।एक बार फिर से उनकी जादूगरी देखने को मिली है। जनपद पंचायत बगीचा में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने  सफलता हासिल की है।  

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने पत्रवार्ता से चर्चा में बताया कि लोग उन्हें जादूगर कहते हैं उन्हें नहीं पता,पार्टी के लिए पुरे समर्पण के साथ काम करना ही उनका कर्तव्य है।कार्यकर्ताओं की लगन का परिणाम है कि नगर पंचायत व जनपद पंचायत में कांग्रेस की सरकार बनी है।क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है जिसके लिए सभी लोगों ने उनका साथ दिया है।   

जगन ने हराया खुड़िया दीवान को    
जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बीडीसी जगन राम ने जीत हासिल की है।जगन राम पिछले सत्र में बेड़ेकोना सीट से जनपद सदस्य रह चुके हैं और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं।इस बार उन्होंने बीजेपी के पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह "खुड़िया दीवान" को पराजित कर नया रिकार्ड कायम किया है।गौरतलब  है कि पिछली बार प्रदीप नारायण सिंह जनपद अध्यक्ष थे जिन्हें पराजित कर जगन इस बार जनपद सदस्य बने और अंततः जनपद अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब हुए हैं।


जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से कौशिल्या गुप्ता,बिपिन सिंह ने नामांकन दाखिल किया वहीँ कांग्रेस से सुरेश जैन ने नामांकन भरा।जिसमें कौशिल्या गुप्ता को 9 मत मिले वहीँ विपिन सिंह को 2 मत मिले और सुरेश जैन को 14  मत मिले। जिसमें सुरेश जैन विजयी रहे। 

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब