... जनता काँग्रेस छग(जे) शहर,प्रदेश के विकास व लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित-बृजेश साहू

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


जनता काँग्रेस छग(जे) शहर,प्रदेश के विकास व लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित-बृजेश साहू


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)जनता कांग्रेस जे के बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोलबाजार से सदरबाजार, सिम्स चौक,तिलकनगर होते हुए नेहरु चौक तक जनसम्पर्क पदयात्रा किया। इस दौरान श्री साहू ने पार्टी के शपथपत्र व शहर विकास के अपने संकल्प पत्र को भी जनता से सामने रखा व चुनाव में समर्थन मांगा। 


श्री साहू ने बताया कि जनता काँग्रेस छग जे का उदय ही प्रदेश व क्षेत्र के विकास व जनता को उनके अधिकार दिलाने के लिए हुआ है। भाजपा और कांग्रेस ने अब तक केवल प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन जनता काँग्रेस जोगी पार्टी शहर व प्रदेश के विकास व लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है।

जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल, शहर अध्यक्ष विश्ववंभर गुलहरे, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता यादव, बंटी खान, फारूख खान, दीपक चौरसिया, वैभव गायकवाड़, गोलू महानंद, इमतियाज, गुड्डा साधू,आदर्श नागवंशी, संजय जायसवाल, शैलेश नायडू, अंशु बजाज, ललिता भारद्वाज, करण मधुकर, राजकुमार तिवारी, प्रदीप साहू एवं नवीन साहू सहित सभी जनता कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट