... विस.चुनाव 2018:जकाँछ का जनसंपर्क पदयात्रा,शहर विकास के लिए बदलाव ज़रूरी-बृजेश साहू

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

विस.चुनाव 2018:जकाँछ का जनसंपर्क पदयात्रा,शहर विकास के लिए बदलाव ज़रूरी-बृजेश साहू


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)शहर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधायक प्रत्याशी बृजेश साहू रविवार को जनसंपर्क  अभियान के तहत जबड़ापारा सरकंडा व जूना बिलासपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर सघन जनसंपर्क किया व लोगों से समर्थन देने की अपील की। 


इस दौरान श्री साहू ने जनसंपर्क के साथ शहर की जनता को पार्टी व अपने घोषणा पत्र से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर व प्रदेश के विकास के लिए वो संकल्पित हैं। बीते 20 वर्षों से शहर सत्ता में काबिज लोगों ने शहर के विकास को धीमा कर दिया है। लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जीत के साथ ही उनकी पहली प्राथमिकता शहर के विकास को गति देने की होगी। 

जनसंपर्क पदयात्रा में जागेश्वरी साहू, दिपिका साहू, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल, शहर अध्यक्ष   विश्वंभर गुलहरे, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता यादव,नगरी निकाय अध्यक्ष अन्नापूर्णा यादव, प्रदेश महा मंत्री सुशीला खजुरिया,कुन्ती उईके, शकुन्तला साहू,ममता उईके,करण मधुकार,सोहित बंजारे,आकाश चौबे,राजकुमार तिवारी,लखन श्रीवास,सालीक राम यादव,नवीन साहू व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब