तखतपुर(पत्रवार्ता.कॉम)कांग्रेस के जिला महामंत्री अभिषेक सिंह ने अपनी सक्रियता से बहुजन समाज पार्टी के 2 सौ से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्यों को कांग्रेस प्रवेश कराया। तखतपुर विधानसभा के 200 से ज्यादा सक्रिय बसपाई अब बसपा का साथ छोड़ कांग्रेस का साथ देंगे और कांग्रेस को जिताने के लिए कार्य करेंगे।
दरअसल जिला महामंत्री अभिषेक सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर के समक्ष गनियारी की आमसभा में 2 सौ से ज्यादा बसपाइयों ने कांग्रेस की सदयता ली। राज बब्बर ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कांग्रेस की नीतियों का पालन कर पार्टी के हित में जनता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज बब्बर ने महामंत्री अभिषेक सिंह की पीठ भी थपथपाई।
इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों ने कांग्रेस के नीतियों व जनसंघर्ष समर्पण की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष करने वाली है। पार्टी से जुड़कर हम सभी जनहित के कार्य करना चाहते हैं।
पार्टी की सदस्यता लेने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष जिला मोहन मिश्रा, विधानसभा प्रभारी दिनेश यादव, महासचिव सुरेंद्र खाण्डे, नगर अध्यक्ष बसपा सकरी विनोद यादव, नगर सचिव बसपा राजेश कुमार, जोन प्रभारी बसपा खुजरी सेक्टर दुर्गेश चंदेला, सेक्टर अध्यक्ष अमित राजपूत, धर्मेंद्र यादव, अध्यक्ष बसपा लाखासार सुभाष राजपूत, सचिव अश्वनी यादव, अध्यक्ष जरौंदा कार्तिक धुर्वे, गेंदराम कश्यप, अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी, पेंड्री विश्वनाथ रजक व पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments