... खबर पत्रवार्ता : महानदी में आई बाढ़,तैरने लगी शराब... फिर शुरू हुआ ‘रेस्क्यू मिशन’!बोतलें पकड़ने पुल पर उमड़ी भीड़, जाल लेकर शुरू हुई अनोखी कवायद....।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : महानदी में आई बाढ़,तैरने लगी शराब... फिर शुरू हुआ ‘रेस्क्यू मिशन’!बोतलें पकड़ने पुल पर उमड़ी भीड़, जाल लेकर शुरू हुई अनोखी कवायद....।

 


धमतरी, टीम पत्रवार्ता, 26 सितंबर 2026

महानदी में आई बाढ़ ने जहां इलाके में चिंता बढ़ा रखी है, वहीं धमतरी के कुरुद क्षेत्र से सामने आया एक नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उफनती महानदी में जैसे ही शराब की बोतलें तैरती नजर आईं, लोगों की नजरें बाढ़ के पानी से हटकर सीधे बोतलों पर टिक गईं। इसके बाद वहां शुरू हो गया शराब की बोतलों का अनोखा ‘रेस्क्यू मिशन’।

बताया जा रहा है कि कुरुद क्षेत्र के नारी गांव में स्थित देशी शराब दुकान बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। दुकान में रखी शराब की बोतलें पानी के तेज बहाव के साथ बहकर महानदी में पहुंच गईं। देखते ही देखते कई बोतलें नदी में तैरती दिखाई देने लगीं।

बस फिर क्या था... नदी में तैरती बोतलों की खबर लोगों तक पहुंची और पुल पर भीड़ जुटने लगी। कोई दूर से बोतलों के बहाव पर नजर रख रहा था तो कोई उन्हें पकड़ने का जुगाड़ तलाश रहा था। कुछ लोगों ने बाकायदा मछली पकड़ने वाले जाल निकाल लिए और उफनती महानदी में तैरती बोतलों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी।

किसी का जाल बोतल तक पहुंचा तो किसी को तेज बहाव ने मायूस कर दिया। लेकिन कोशिश लगातार जारी रही। बाढ़ के बीच जहां आमतौर पर लोग सुरक्षित जगह तलाशते हैं, वहीं यहां कुछ लोग शराब की बोतलों को सुरक्षित निकालने में जुटे नजर आए।

पुल पर खड़े लोगों के बीच भी इस अनोखे ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ को लेकर खूब चर्चा होती रही। हर कोई अपने-अपने तरीके से बोतलों को नदी से बाहर निकालने का जुगाड़ लगाता नजर आया।

हालांकि, उफनती महानदी में इस तरह बोतलें पकड़ने की कोशिश बेहद जोखिम भरी है। तेज बहाव के बीच नदी के पास जाना या पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में बाढ़ के दौरान प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

फिलहाल, महानदी में बाढ़ के बीच तैरती शराब की बोतलें और उन्हें पकड़ने के लिए जुटी भीड़ का यह नजारा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट