... आस्था:- शीशमहल में विराजित हुई माता,यहां होती है हर मनोकामना पूर्ण।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


आस्था:- शीशमहल में विराजित हुई माता,यहां होती है हर मनोकामना पूर्ण।




पत्थलगांव 10 अक्टूबर 2018 (पत्रवार्ता) यूँ तो मातृ शक्ति के इस शक्ति संचयन पर्व को हर कोई अपने तरीके से मनाता है।पत्थलगांव में इस बार मां दुर्गा की स्थापना शीशमहल में की गई है।

आज प्रातः भव्य कलशयात्रा के साथ पूरे नगर में ऊर्जा का संचार किया गया।नगर में कई स्थानों पर माता की प्रतिमा स्थापित की गई है।वहीं पत्थलगांव के बाजार पारा में इस वर्ष कलकत्ता के कलाकारों द्वारा शीशमहल के अंदर माता की मूर्ति स्थापित की गई है।चारों ओर कांच के टुकड़ों से माता के दरबार को सजाया गया है।

10 अक्टूबर से19 अक्टूबर तक यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही प्रतिदिन भंडारा प्रसाद की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।


समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि यहां परंपरागत तरीके से माता की पूजा होती है जहां दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं।मान्यता है कि इस दरबार मे जो कोई सच्ची श्रद्धा से आता है माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती है।

पूरे जिले में पत्थलगांव के बाजार पारा में कांच की सजावट से तैयार भव्य पाण्डाल यहां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पुरोहित भगता महराज ने बताया की वेदी पुजा के साथ ही मां भवानी की स्थापना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट