... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी — फॉरेंसिक टीम मौके पर।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी — फॉरेंसिक टीम मौके पर।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 3 फरवरी 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता एक विशेष संरक्षित जनजातीय समुदाय से बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात एक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान और पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवर ने बताया कि मामले की जांच के लिए बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि, “मामले में सभी आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि पीड़िता की पहचान गोपनीय बनी रहे। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट